एसएसबी जवानों ने देसी कट्टा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने देसी कट्टा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, मधवापुर:

एसएसबी 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल बाह्य सीमा चौकी मधवापुर के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गस्ति ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार की अगुवाई में की गयी कार्यवाही में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 295/6 से लगभग 100 मी० भारतीय क्षेत्र की तरफ एक तस्कर विकाश साहनी (उम्र-19) सुपुत्र वकील साहनी, गांव-बिहारी डाकघर लालबाग, पुलिस स्टेशन – यूनिवरसिटी ,जिला दरभंगा (बिहार) को निम्नलिख्त सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है:-

 

1. नेपाली शराब (सौफ़ी) 300 एम. एल = 120 बोतल।

2. देशी कट्टा = 01 नग

3. गाँजा = 500 ग्राम

4. मोटर साईकिल = 01 ( BR 32 A 1721)

यह तस्कर उपरोक्त सामान को नेपाल से अवैध रूप से भारत भारतीय क्षेत्र मे ला रहा था।

 

जब्त किए गयी सामान और गिरफ्तार किए गए तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना मधवापुर के सपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button