बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की जयन्ती मनाई गई ।

*जे०टी०न्यूज:-*

केसरिया/पू०च०

स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती मनाई गई।, इसमें वक्ताओं ने भीमराव आंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की। एससी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लाल बाबु राम  ने कहा कि आंबेडकर ने जाति प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी। पूर्व मुखिया हरिशंकर पासवान ने कहा कि अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ प्रख्यात शिक्षाविद् व समाज सुधारक भी थे। मौक पर , नवल पासवान, चदन कुमार, नंदलाल भारती  ,मो हासीम खान  ,विनय कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, विनोद कुमार पासवान  ,सनोज राम, रजन कुमार निराला, श्रीनारायण राम, ओमप्रकाश कुमार, शोभा देवी, उपेन्द्र राम,महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान के सचिव राकेश कुमार रत्न समेत कई लोग उपस्थित थे, वही जय प्रभा आर्य कन्या प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर मे बाबा साहेब की जयन्ती मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक रूपम मिश्रा ने किया,वक्ताओ ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर अशोक राम सुबोध कुमार, रजीत कुमार, अशोक कुमार, मनोहर प्रसाद सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button