लॉक डाउन 3.0- दुर्घटना में एक युवक की मौत वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल…।

भगत राम शर्मा की रिपोर्ट

सक्ती (छत्तीसगढ़):

सक्ती में जहां 40 दिन तक एक भी सड़क दुर्घटना सुनने व देखने को नही मिली थी। वहीं लॉक डाउन में थोड़ी सी ढ़ील मिलते ही सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था मे जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलहाडीह के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सराईपाली से सिल्ली की ओर जा रहे दो युवक बैठे थे। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जांजगीर रेफर किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button