मां शारदा
मां शारदा

जे टी न्यूज
वीणा पाणी माँ!!
याद आ रही है।
माँ! तुम्हारी याद आ रही है
संसार को आंखें देने वाली
हर युग की समझ रखने वाली
अज्ञानी को ज्ञान सिखाने वाली
धरती को ज्ञानवान बनाने वाली
माँ l तुम्हारी याद आ रही है
फिर से ज्ञान तू देजा
पूरी धरती को विज्ञान सजा जा
हर अर्थ को सार्थक बन जा
मा! एक बार धरती पर आजा
मेरे छोटे की दूरी पटा जा
इस दुनिया की भेद मिटा जा
मानवता सीख जा
मां शारदे तू आजा।

मां!एक बार धरती पर आजा
ना यहां कोई पंडित ज्ञानी
सबके होंठ पर वीणा पाणी
अज्ञानी को ज्ञान बता जा
मां शारदे तू आजा
मां! एक बार तू आजा.।
डॉ रंजीत कुमार दिनकर

