वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का पूर्वाभ्यास आयोजित
वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का पूर्वाभ्यास आयोजित
डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने किया परेड का किया निरीक्षण

जे टी न्यूज, मधुबनी:
डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने वाटसन स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। झंडे की सलामी,परेड का पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा समारोह की तैयारी,साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था,माइकिंग सिस्टम आदि को लेकर संबधित विभाग के पदाधिकारियो एवं अभियंताओं को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। पूर्वाभ्यास परेड में एसएसबी, पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान आदि कुल आठ प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर पर डीपीआरओ परिमल कुमार,एडीएसस नितेश पाठक सहित कई वरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।




