77वें गणतंत्र दिवस पर कॉलेज परिसर हुआ देशभक्तिमय*

*77वें गणतंत्र दिवस पर कॉलेज परिसर हुआ देशभक्तिमय*

बहेरी/दरभंगा::बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय, बहेड़ी में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और अनुशासन से ओतप्रोत वातावरण में झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर कुशेश्वर यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं की विशेष एवं अनुशासित सहभागिता रही। कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। महाविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता को आवश्यक बताया गया ताकि शैक्षणिक अनुशासन एवं सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।

झंडोत्तोलन के उपरांत अपने संक्षिप्त किंतु प्रेरक संबोधन में प्रधानाचार्य प्रोफेसर यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को आत्मसात करने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ससमय छात्रहित के कार्यों को निष्पादित करने को कहा ताकि कैम्पस में शैक्षणिक वातावरण स्थापित हो सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button