यूजीसी बिल के समर्थन में निकाला मशाल जुलूश, की नुक्कड़ सभा
यूजीसी बिल के समर्थन में निकाला मशाल जुलूश, की नुक्कड़ सभा

जे टी न्यूज, मधुबनी.
यूजीसी बिल के समर्थन में महागठबंधन नेताओं ने फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत लोहिया चौक पर जोरदार हल्लाबोल करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान मशाल जुलूस निकालकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जहां केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और आम जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया गया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता व पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यूजीसी बिल को लेकर भाजपा देशभर में जानबूझकर झूठ और भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शिक्षा को भी अपने राजनीतिक एजेंडे का शिकार बनाना चाहती है, लेकिन महागठबंधन इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा

राजद जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय ने यूजीसी बिल उच्च शिक्षा में समानता, सामाजिक न्याय और गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाला विधेयक है, लेकिन भाजपा छात्र-विरोधी और शिक्षक-विरोधी मानसिकता के कारण इसका विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है, जिसे महागठबंधन सड़क से सदन तक बेनकाब करेगा।
राजद नेता राम बहादुर यादव ने चेताबनी देते हुए कहा अगर केंद्र सरकार ने शिक्षा के अधिकार से खिलवाड़ बंद नहीं किया तो महागठबंधन राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगा और जनता को सच्चाई से रूबरू कराएगा।
इस मौके पर उमेश राय, ईश्वर गुरमैता, चूल्हाई कामत, प्रदीप नारायण भारती, विमलेंद्र शर्मा, राम नरेश यादव, बुद्ध प्रकाश सहित महागठबंधन के विभिन्न घटक दल के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।




