फार्मर रजिस्ट्री का तीसरा चरण शुरू, 07 फरवरी तक होगा कैम्प का आयोजन
जमाबंदी अलग नहीं होने से अधिकांश किसानों को नहीं मिल रहा लाभ
फार्मर रजिस्ट्री का तीसरा चरण शुरू, 07 फरवरी तक होगा कैम्प का आयोजन
जमाबंदी अलग नहीं होने से अधिकांश किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
कृषि विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिये गये निर्देशों के आलोक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में प्रगति लाने हेतु मिशन मोड में कार्य करते हुए शनिवार से 07 फरवरी 2026 तक जिले में विशेष कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।
इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा रीतेश रंजन द्वारा बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों के अंतर्गत सभी पंचायत कृषि कार्यालय, पंचायत भवन एवं पंचायत सरकार भवन में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया है। इन कैंपों में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मी उपस्थित रहेंगे।
फार्मर रजिस्ट्री कैंप के दौरान कृषि एवं राजस्व विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध रूप से किसानों का फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
इसके अतिरिक्त, फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की दैनिक समीक्षा निदेशालय स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी, ताकि कार्य में गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

किसानों को नहीं मिल रहा अपेक्षित लाभ :
आपस में बंटवारा नहीं होने के कारण अधिकांश किसानों को कैम्प से अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है l यही कारण है कि किसान के पास न तो जमीन का काग़ज़ है और न मालगुजारी रसीद l किसानों ने सरकार से मांग की है कि पहले जमाबंदी अलग कर दें ताकि किसानों को कैम्प का लाभ मिल सके l
