डॉ. एल. एन. गोप के निधन पर कुलपति प्रो. बी. एस. झा की अध्यक्षता में शोक-सभा का आयोजन

डॉ. एल. एन. गोप के निधन पर कुलपति प्रो. बी. एस. झा की अध्यक्षता में शोक-सभा का आयोजन

जे टी न्यूज, मधेपुरा:

विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल में भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉ. एल. एन. गोप के सम्मान में शुक्रवार को कुलपति प्रो. बी. एस. झा की अध्यक्षता में शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी शोक-संदेश पढ़ा। उन्होंने बताया कि डॉ. गोप का 31 जनवरी,

2024 (बुधवार) को निधन हो गया। इससे विश्वविद्यालय परिवार को एक अपूर्णीय क्षति हुई है और पूरा विश्वविद्यालय परिवार मर्मित है।

उन्होंने बताया कि डॉ. गोप का जन्म 26 फरवरी, 1942 को साहेबगंज में हुआ था। उन्होंने विश्वविद्यालय के बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल में 03 नवंबर 1966 को योगदान दिया था। वे वहीं से 28 फरवरी, 2022 को सेवानिवृत्त हुए। वे प्रारंभिक दौर में ही भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) रहे।

पूर्व प्रधानाचार्य सह पूर्व अभिषद् सदस्य डॉ. परमानंद यादव ने बताया कि डॉ. गोप अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अंत में डॉ. गोप की आत्मा को शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button