शब-ए-बारात पर तेज प्रताप का ‘भाईचारा संदेश’ वायरल
हाजी डॉ. शकील सैफी को दी मुबारकबाद, बोले— “वे मेरे बड़े भाई हैं”
शब-ए-बारात पर तेज प्रताप का ‘भाईचारा संदेश’ वायरल
हाजी डॉ. शकील सैफी को दी मुबारकबाद, बोले— “वे मेरे बड़े भाई हैं”

जे टी न्यूज, पटना:
रहमतों और इबादत की रात शब-ए-बारात के पावन अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का एक भावनात्मक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने वर्ल्ड पीस हार्मोंनी के चेयरमैन जनाब हाजी डॉ. शकील सैफी को मुबारकबाद देते हुए उन्हें अपना “बड़ा भाई” बताया।
तेज प्रताप यादव ने अपने संदेश में कहा, “सैफी साहब मेरे बड़े भाई हैं। इस मुबारक मौके पर आप सबको मेरी ओर से दिली मुबारकबाद।” उनके इस बयान को सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में भी इस संदेश की चर्चा है। जानकारों का मानना है कि ऐसे अवसरों पर नेताओं के संदेश समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। वहीं, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इसे सकारात्मक पहल बताते हुए जमकर साझा किया, जिससे यह बयान सुर्खियों में आ गया।

शब-ए-बारात जैसे आध्यात्मिक पर्व पर आया यह संदेश न सिर्फ शुभकामना का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक रिश्तों और पारस्परिक सम्मान की झलक भी दिखा गया।


