मुंगेर विश्वविद्यालय के सातवी सीनेट की बैठक में 10.97 अरब रूपए का बजट पारित।
मुंगेर विश्वविद्यालय के सातवी सीनेट की बैठक में 10.97 अरब रूपए का बजट पारित।

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
भागलपुर/मुंगेर; मुंगेर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित सीनेट की बैठक का अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ) संजय कुमार ने की। जिसमें सीनेट की लगभग सभी माननीय सदस्य उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने सीनेट की बैठक के आयोजन के संबंध में राज्यपाल सचिवालय बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त पत्रांक:एम.जी.आर.यू.-05/2025-161/रा.स (1) को सदन के सामने पढ़कर सुनाया जिसमें कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार को अध्यक्षता करने के लिए प्राधिकृत किया गया। वित्त पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने वित्त बर्ष 2026-27 के बजट को प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से बजट पारित की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के कुल बजेट आकलन 10.97 अरब रुपए का है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 से दो अरब रुपए ज्यादा है

यह वृद्धि नए पाठ्यक्रम का प्रावधान एवं विद्यार्थियों के हितार्थ विविध कार्य योजनाओं के कारण है। उक्त बैठक में ये भी निर्णय लिया गया की हफ्ते में एक दिन विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में छात्र दरबार लगाया जाएगा। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन मुंगेर विश्वविद्यालय के बजट सह लेखा पदाधिकारी प्रोफेसर हरिश्चंद्र प्रसाद शाही ने की।



