कुलपति के आदेश से पांच कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों में 05 कार्यक्रम पदाधिकारी हुए नियुक्त।

कुलपति के आदेश से पांच कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों में 05 कार्यक्रम पदाधिकारी हुए नियुक्त।

जेटीन्यूज़
दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो० संजय कुमार चौधरी के आदेश से एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया ने पांच कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों में 05 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिनमें आरसीएसएस कॉलेज, बिहट, बेगूसराय में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ सच्चिदानंद सिंह, आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय, समस्तीपुर में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार सिंह, बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर की एनएसएस इकाई-02 में मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार मौर्या, आरबीएस कॉलेज, अंदौर, समस्तीपुर में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार तथा एसएमआरसीके कॉलेज, समस्तीपुर में वाणिज्य के प्राध्यापक लक्ष्मी प्रसाद यादव के नाम शामिल हैं।


एनएसएस समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया ने बताया कि यह नियुक्ति संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य द्वारा भेजी गई शिक्षकों की सूची में से 3 वर्षों के लिए की गई है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कुलपति के आदेश से पांच कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों में कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी ,जिनमें जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर, समस्तीपुर में अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक डॉ लक्ष्मण यादव, एलएनजे कॉलेज, झंझारपुर, मधुबनी में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ चंद्रशेखर आजाद, मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में मनोविज्ञान की प्राध्यापिका डॉ कीर्ति चौरसिया, एस के कॉलेज, थतिया, रोसड़ा, समस्तीपुर में संगीत के प्राध्यापक डॉ गोपाल कुमार सिंह तथा जे एन कॉलेज, नेहरा, दरभंगा में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ विक्रम कुमार के नाम शामिल हैं। कार्यालय सहायक अमित कुमार झा ने बताया कि सभी संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र भेजकर पदाधिकारियों का योगदान प्रतिवेदन 15 दिनों में मांगा गया है।

Related Articles

Back to top button