बिहार में बनेगा मेगा एआई सेंटर आईआईटी पटना में अत्याधुनिक रिसर्च पार्क की स्थापना होगी। जे टी न्यूज, नई दिल्ली/पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होने घोषणा की कि बिहार में मेगा एआई सेंटर बनेगा।इसके साथ ही आईआईटी पटना में अत्याधुनिक रिसर्च पार्क की स्थापना होगी। मौके पर भारत सरकार के पंचायती राज और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने की. इस अवसर पर बिहार सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी उपस्थित थे.इस अवसर पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) बी. राजेंद्र, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, कृषि निदेशक सौरभ यादव, आईआईटी पटना के प्रोफेसर प्रीतम कुमार और निदेशक प्रोफेसर टी. एन. सिंह भी उपस्थित थे. उत्तर-पूर्वी भारत के प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में बिहार के विकास हेतु राज्य सरकार ने कई प्रमुख पहलें की हैं.इनमें बिहार एआई मिशन के अंतर्गत मेगा एआई कोर ऑफ इंजीनियरिंग की घोषणा, उद्योग एवं शैक्षणिक भागीदारों के साथ समझौते, अग्रणी निवेशकों के साथ निवेश आशय पत्रों पर हस्ताक्षर, राज्य की नीतियों का अनावरण, बिहार जीसीसी नीति 2026 और बिहार सेमीकंडक्टर नीति 2026 का शुभारंभ और आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क की स्थापना आदि शामिल हैं. जारी….

बिहार में बनेगा मेगा एआई सेंटर

आईआईटी पटना में अत्याधुनिक रिसर्च पार्क की स्थापना होगी।

जे टी न्यूज, नई दिल्ली/पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होने घोषणा की कि बिहार में मेगा एआई सेंटर बनेगा।इसके साथ ही आईआईटी पटना में अत्याधुनिक रिसर्च पार्क की स्थापना होगी। मौके पर भारत सरकार के पंचायती राज और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने की. इस अवसर पर बिहार सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी उपस्थित थे.इस अवसर पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) बी. राजेंद्र, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, कृषि निदेशक सौरभ यादव, आईआईटी पटना के प्रोफेसर प्रीतम कुमार और निदेशक प्रोफेसर टी. एन. सिंह भी उपस्थित थे

उत्तर-पूर्वी भारत के प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में बिहार के विकास हेतु राज्य सरकार ने कई प्रमुख पहलें की हैं.इनमें बिहार एआई मिशन के अंतर्गत मेगा एआई कोर ऑफ इंजीनियरिंग की घोषणा, उद्योग एवं शैक्षणिक भागीदारों के साथ समझौते, अग्रणी निवेशकों के साथ निवेश आशय पत्रों पर हस्ताक्षर, राज्य की नीतियों का अनावरण, बिहार जीसीसी नीति 2026 और बिहार सेमीकंडक्टर नीति 2026 का शुभारंभ और आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क की स्थापना आदि शामिल हैं.
जारी….

Related Articles

Back to top button