रमजान माह की शुरुआत बाजार में खरीदारी को लेकर चहल कदमी तेज

जे टी न्यूज, खगड़िया, परबत्ता: प्रखंड के मड़ैया बाजार में मुस्लिम भाइयों का पवित्र माह रमजान के शुरुआत होते ही बाजार में चहल कदमी एवं दुकानों में खरीदारी को लेकर भीड़ देखी जानी शुरू हो गई है बताते चले की रमजान का महीना मुस्लिम भाइयों का एक प्रकार से खुशी वह एक दूसरे को बधाई देने वाला पर्व होता है वही बताते चले की मड़ैया बाजार में फल, राशन दुकान सहित अन्य सभी प्रकार की दुकान में खरीदारी को लेकर काफी भीड़ भी देखी जाने शुरू हो गई है वहीं मड़ैया बाजार में दर्जनों गांव के ग्राहक खरीदारी करने को लेकर बाजार में खरीदारी करने के लिए आते हैं। वही रमजान पर्व को लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद इबरार, शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन, भावी मुखिया प्रत्याशी मो ओवैस, मो अबुल राजा, मो सुलेमान, युवा मुखिया प्रतिनिधि मो असद, मो अहमद, मो अयूब, मो मोईन, ने रमजान के महीने की शुरुआत पर सभी मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हुए एक दूसरे को नेक महीने रमजान को लेकर बधाई का पैगाम दिए हैं।


