तुम मेरी नहीं तो किसी और का नहीं होने दूंगा
सनकी आशिक ने जयमाल के दौरान स्टेज पर ही दुल्हन को मारी गोली
तुम मेरी नहीं तो किसी और का नहीं होने दूंगा
सनकी आशिक ने जयमाल के दौरान स्टेज पर ही दुल्हन को मारी गोली

जे टी न्यूज, एन बाबा, करगहर(रोहतास): बक्सर के चौसा में मंगलवार रात नंद मल्लाह के घर खुशी का माहौल था। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई थी। लड़का और लड़की, दोनों पक्ष के लोग खुशी से प्राकृतिक के आंगन व शादी के माहौल में नाच गान कर रहे थे। दोनों पक्ष के लोग खुब डांस कर रहे थे रहे थे। जैसा की बारात में होता है आप सभी लोग जानते भी हैं।घर के दरवाजे पर बारात का स्वागत हुआ और होने वाले दामाद की नजर भी उतारी गई। जयमाला के लिए स्टेज सज धज कर पुरी अच्छी तरह से तैयार था। दुल्हन आरती (18)भी शादी की जोड़ा पहन कर तैयार थी। रीति रिवाज के अनुसार दूल्हे ने हाथ बढ़ाकर दुल्हन को स्टेज पर बुलाया। हंसी-मजाक और शादी के गानों के बीच वरमाला की रस्म होने ही वाली थी। तभी सनकी आशिक ने सामने से दुल्हन को मारी गोली। इसी दौरान एक लड़का चेहरे पर नकाब पहनकर शादी समारोह में घुसा और लड़कियों के बीच से होते हुए स्टेज के पास पहुंचा।

कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उसने बंदूक निकाली और दुल्हन को सामने से ही फायर कर दिया। तुम मेरी नहीं तो किसी और का नहीं होने दूंगा। गोली मारकर फरार हो गया। मौके पर दुल्हन की मौत हो गई। पूरा खुशी का माहौल मातम में बदल गया। उस वक्त अफरा तफरी मच गया। पुलिस गंभीरता से मामले की तहकीकात कर रही है जोर-जोर से कार्रवाई में जुटी हुई है। अपराधी चाहे कितना हूं शातिर क्यों ना हो पुलिस की नजरों से बचना नामुमकिन है।


