जयनगर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च
जयनगर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

जे टी न्यूज़, जयनगर(सुरेश कुमार गुप्ता):
जयनगर थाना पुलिस ने होलिका दहन पूर्व निकाली फ्लैग मार्च ।डीएसपी राघव दयाल ने लोगो से अपील किया कि शांतिपूर्ण तरीको से मनाए होली । होली में मजिस्ट्रेट सहित सादे लिबास में पुलिस बल की होगी तैनाती ,बाइकर पर पैनी नजर रहेगी एवं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी ।जयनगर थाना परिसर से होते हुए कमलारोड भेलवा चौक ,वाटरवेज चौक होते हुए इनरवा एवं वापसी समस्त बाजार होते हुए थाना परिसर में समापन हुआ ।फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ,थानाध्यक्ष अमित कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित महिला एवं पुरुष पुलिस मौजूद ।



