फिरोज आलम नदवी की पहल से रोशन होगा रमजान

फैसल एजुकेशनल सोसायटी शंकरपुर में 2 मार्च को 1500 जरूरतमंदों के बीच “रमजान किट” का वितरण

फिरोज आलम नदवी की पहल से रोशन होगा रमजान

फैसल एजुकेशनल सोसायटी शंकरपुर में 2 मार्च को 1500 जरूरतमंदों के बीच “रमजान किट” का वितरण

जे टी न्यूज, शंकरपुर:
जब इरादे बुलंद हों तो खिदमत खुद एक आंदोलन बन जाती है। फैसल एजुकेशनल सोसायटी शंकरपुर के चेयरमैन जनाब फिरोज आलम नदवी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रमजान केवल इबादत का महीना नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने का पैगाम है।
सोसायटी के कॉर्पोरेट कार्यालय में सोमवार 2 मार्च को लगभग 2500 गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांग और रोजेदार परिवारों के बीच “रमजान किट” अपने हाथों से वितरित की जाएगी।
*तैयारी मुकम्मल, सूची तैयार*
लाभार्थियों की सूची अंतिम रूप में
वितरण स्थल की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण
स्वयंसेवकों की टीम तैनात
पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयन
*“ईद की खुशी हर घर”*
इस पहल का स्पष्ट संदेश है —


कोई घर सूना न रहे, कोई रोजेदार बेबस न हो।
रमजान किट में आवश्यक खाद्य सामग्री,कपड़े आदि शामिल की गई है, ताकि जरूरतमंद परिवार सम्मान के साथ रोजा रख सकें और ईद की खुशी मना सकें।
*खामोश नहीं, असरदार सेवा*
फिरोज आलम नदवी की यह पहल महज रस्म अदायगी नहीं, बल्कि सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। लगातार वर्षों से चल रही यह मुहिम अब शंकरपुर की पहचान बन चुकी है।
2 मार्च को फैसल एजुकेशनल सोसायटी में इंसानियत का कारवां एक बार फिर नई मिसाल कायम करेगा

Related Articles

Back to top button