24 मार्च को दिल्ली चलो का आह्वान करने माकपा का जन आक्रोश जत्था गोपालगंज पहुंचा

24 मार्च को दिल्ली चलो का आह्वान करने माकपा का जन आक्रोश जत्था गोपालगंज पहुंचा


मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली चलो –मरियम ढवले
जे टी न्यूज़, गोपालगंज: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा 24 मार्च को आहूत दिल्ली जन आक्रोश महारैली में भारी संख्या में बिहार के किसान,मजदूरों को शामिल करने के लिए पूरे बिहार में जन आक्रोश जत्था निकला है।गोपालगंज के इंद्रासन मोड़ पर, पंचदेवरी ,कल्याणपुर में सभा को संबोधित करते हुए सी पी आई (एम) पोलिट ब्यूरो सदस्य का. मरियम ढवले ने बताया कि आज देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। एक तरफ किसानो की जमीनों को छीनने के लिए नए-नए किसान विरोधी कानून बनाए जा रहे हैं। ट्रेड यूनियन मजदूरों के जनतांत्रिक और मौलिक अधिकारों को चार श्रम संहिता बनाकर छीना जा रहा है। उन्हें 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। काफी संघर्ष के बाद मिला मनरेगा कानून जिसके माध्यम से खेत मजदूरों को रोजगार मिलता है। उसे समाप्त कर देने की योजना मोदी सरकार बना चुकी है। अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील मोदी सरकार ने किया है। वह देश के किसानों का कमर तोड़ने का समझौता है। पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की दादागिरी ने ईरान और बेनेजुएला की संप्रभुता को समाप्त कर रहा है।हमारी पार्टी अमेरिका और इजरायल के अमानवीय कारवाई पर अविलंब रोक लगाने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए हजारों की संख्या में दिल्ली चलने का आह्वान करती है। सभा को राज्य सचिव मंडल सदस्य शशिकांत राय, मुना प्रसाद ,जिला सचिव सच्चिदानंद ठाकुर ,रमेश कुमार बंधु ,सुनैना देवी,परमेंद्र कुमार,मोहन डेविड आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button