जाली नोट छापने वाले गिरोह के 02 अपराधी गिरफ्तार 6,44,000 नकली मुद्रा बरामद।

जे टी न्यूज,मधुबनी

पलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुर्यदेव कुमार उर्फ सुरज कुमार, पे०-पोखन साव, सा०-मोढारी, थाना-हरनौत, जिला-नालंदा एवं उदल पासवान, पे०-महेशी पासवान, सा०-तुरी कला, थाना-विश्वविधालय बोधगया, जिला-गयाजी बताये जा रहे हैं.

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पाँच सौ रुपया का जाली भारतीय करेंसी नोट 433 नोट,पाँच सौ रुपया का ऑरिजनल भारतीय करेंसी नोट (नमुना) 56 नोट, दो सौ रुपया का जाली भारतीय करेंसी नोट 1847 नोट, दो सौ रुपया का जाली भारतीय करेंसी नोट (नमुना) 04 नोट,एक सौ रुपया के जाली भारतीय करेंसी नोट 295 नोट,एक सौ रुपया का जाली भारतीय करेंसी नोट (नमुना) 04 नोट,कलर प्रिंटर मशीन 01, नोट कटर (पेपर काटनेवाला) मशीन 02,नोट कटर (पेपर काटनेवाला) मशीन 01, ट्रांसपैरेंट टेप 01,. टेप 01, रबर 100 पीस,स्केल – 02, कैची 01, स्टेपलर, रेजर ब्लेड 01 एवं कुल नकली राशी 6,44,000/- रू० बरामद की है.

पुलिस ने बताया कि दिनांक-15.03.2026 को समय करीब 20:10 बजे रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मधुबनी
रेलवे स्टेशन के पास 01 व्यक्ति जाली भारतीय करेंसी नोट लेकर आ रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कर्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, नगर थाना, मधुबनी द्वारा 02 छापामारी दलों का गठन किया गया तथा रेलवे स्टेशन, मधुबनी के दोनो निकास द्वार पर सघन जॉच प्रारम्भ किया गया। समय करीब 22:25 बजे 01 व्यक्ति गेट सं0-02 के तरफ से आता दिखा, जो पुलिस बल के द्वारा किये जा रहे सघन जॉच को देखकर पीछे मुडकर भागने का प्रयास किया। जिसे छापामारी दल के द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर नाम/पता पूछने पर अपना नाम सुर्यदेव कुमार उर्फ सुरज कुमार बताया तथा जब पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के बैग की विधिवत तालाशी ली गई तो भारी मात्रा में भारतीय करेंसी का नकली नोट पाया गया। बरामद रुपये के संबंध में पुछने पर सुर्यदेव कुमार द्वारा बताया गया के पकड़ाये सभी नोट, जाली नोट है जिसे मैं उदल पासवान, पिता-महेशी पासवान, सा०-तुरी कला, थाना-विश्वविधालय बोधगया, जिला-गयाजी के पास से लेकर आ रहा हूँ तथा नेपाल के राजाक्षेत्री नाम के व्यक्ति को देने जा रहे है। पकड़ाये जाली भारतीय करेंसी नोट के संबंध में नगर थाना कांड स0-133/26 दि०-16.03.2026, धारा-179/180/181/182 (1)/3 (5) भा०द०वि० के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त सुर्यदेव कुमार की निशानदेही पर जिला गयाजी, थाना-विश्वविद्यालय अन्तर्गत उदल पासवान के घर पर विधिवत छापामारी किया गया तो उदल पासवान के घर से भी भारी मात्रा में जाली भारतीय करेंसी नोट बरामद किया गया। जब पुलिस द्वारा उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उदल पासवान द्वारा बताया गया कि पर्यटन थाना बोधगया अन्तर्गत गौतमनगर स्थित सत्येन्द्र पासवान के किराये के मकान में जाली नोट छापने का कारोबार करता है और वहीं जाली नोट छापने का सामान भी रखा हुआ है। तत्पश्चात् उनकी निशानदेही पर सत्येन्द्र पासवान के मकान मे किराये के कमरा से ऑरिजनल भारतीय करेंसी नोट का सेम्पल एवं अन्य जाली नोट छापने का सामान एवं भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया गया।

 

पकड़ाये सुर्यदेव कुमार उर्फ सुरज कुमार एवं उदल पासवान के पास से कुल 6,44,000 जाली भारतीय करेंसी नोट एवं भारतीय करेंसी नोट का ऑरिजनल नोट-3200/- रुपया बरामद किया गया है एव उनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर इस घटना में संलिप्त सभी अपराधकर्मीयों का पता लगया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।*&

 

Related Articles

Back to top button