मुखिया अबिना खातून के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
मुखिया अबिना खातून के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
of
जे टी न्यूज, खगड़िया: परबत्ता प्रखंड के पिपरा लतीफ पंचायत के मुखिया अबीना खातून के आवास पर मुखिया प्रतिनिधि मो.असलम के द्वारा रमज़ान में रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन रखा गया इफ्तार पार्टी के आयोजन से भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया उनके आवास
मड़ैया में इफ्तार पार्टी
रमज़ान के पवित्र महीने में क्षेत्र में रोज़ा इफ़्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अज़ान के साथ ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला तथा सामूहिक रूप से दुआ की।
इफ़्तार पार्टी में खजूर, फल, शरबत, पकौड़े और अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना था। उपस्थित लोगों ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है, और ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-शांति और तरक्की के लिए दुआ की। आयोजकों ने सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। वही इस इफ्तार पार्टी में शामिल पूर्व जिप उपाध्यक्ष मो गयासुद्दीन साहब, पूर्व मुखिया डॉ रामबिलास शर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि मंटू शर्मा, उपमुखिया अबरार अहमद, मड़ैया थाना के सब इंस्पेक्टर मो अख्तर, मो गुड्डू, उपसरपंच प्रतिनिधि मो फैसल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो शहाबुद्दीन, युवा नेता कुंदन कुमार, राजद नेता अजमत अली, विवेकानंद यादव, राजेश अग्रवाल,रविंद्र अग्रवाल,दौलत चौधरी, युवा समाजसेवी मो असद, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, सिकन्दर सिंह, नित्यानंद पोद्दार, राहुल शर्मा, संजय शर्मा,पंकज पंडित, महेशर चौरसिया सहित सैकड़ों रोजेदार लोग उपस्थित रहे।



