गंगा की जलस्तर घटने से अगुआनी गंगा घाट की स्थिति खतरनाक

गंगा की जलस्तर घटने से अगुआनी गंगा घाट की स्थिति खतरनाक
जे टी न्यूज़

खगड़िया : जिला के परबत्ता प्रखंड के कई घाटों का किया निरीक्षण। बुधवार को खगड़िया जिला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष, एसपी अमितेश कुमार, डीडीसी संतोष कुमार ,एसडीओ अमन कुमार सुमन बीडीओ अखिलेश कुमार एवं सीओ रंजन कुमार ने परबत्ता प्रंंखड के कुढ़ाधार कज्जलवन गंगा घाट , अगुआनी गंगा घाट का औचक निरीक्षण किए। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को छठ पूजा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इधर अगुआनी गंगा घाट पर जलस्तर घटने के बाद घाटों की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। हालांकि मौके पर अधिकारियों ने वैकल्पिक उपाय की ओर भी इशारा किया।वहीं दो दिनों के बाद यदि घाट की स्थिति सामान्य रहीं तो आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

इधर बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि की मदद लेकर आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। वहीं मुखिया स्मृति कुमारी ने बताया कि लोक आस्था का महान पर्व छठ पर इलाके के लोग अगुआनी गंगा घाट पर पहुंचते। इस और भी ध्यान रखने की जरूरत है। मड़ैया थाना क्षेत्र के कुंडा धार के निरीक्षण में जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष डीडीसी संतोष कुमार, एसडीओ अमन कुमार, परबत्ता विडीयो अखलेश कुमार, चन्दन कुमार, मड़ैया थाना प्रभारी विजय कुमार साहनी, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button