डाo एस.ए.आलम के आवास पर “दावते इफ्तार” का आयोजन
डाo एस.ए.आलम के आवास पर “दावते इफ्तार” का आयोजन 
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर फरपुरा स्थित डाo एस.ए.आलम के आवास पर “दावते इफ्तार” का आयोजन समस्तीपुर विकास मंच के संरक्षक सह सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डाo एस.ए.आलम ने किया l जिसमे सैकड़ों रोजेदार, दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिको सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए l मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है l यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चले l रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे।



