मधेपुरा में मद्यनिषेध विभाग की सख्ती: अवैध कफ सिरप बरामद, 12 लोग गिरफ्तार

मधेपुरा में मद्यनिषेध विभाग की सख्ती: अवैध कफ सिरप बरामद, 12 लोग गिरफ्तार

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा, वार्ड संख्या-02 में छापामारी की गई। इस दौरान 0.500 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। मौके से बउआ यादव उर्फ मनीष कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 11 व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आम लोगों से भी अपील है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button