अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा दर्जनों जीविका महिलाओं को किया सम्मानित।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा दर्जनों जीविका महिलाओं को किया सम्मानित।

 

जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रक्सौल पूर्वी चंपारण- बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्सौल शाखा में महिला दिवस पर जीविका खाताधारी को फूलों का गुलदस्ता और मिठाई देकर नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए जागरुक किया गया और नये जीविका महिलाओं को भी फूलों का गुलदस्ता और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। आज विश्व के सभी देशों में आधी आबादी महिलाओं के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

पंचायत से लेकर राज्य एवं देशस्तर तक महिला नेतृत्व को आगे लाना होगा क्योंकि 21 वीं सदी में सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों में हर घर की बेटियां और महिलाओं का योगदान सराहनीय देखनें को मिल रहा है। जिनके लिए प्रेरणास्रोत के रुप में कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू,मैरी कॉम, बछेंद्री पाल, लता मंगेशकर का नाम स्मरणीय है। बेटियां ही आने वाले कल के इतिहास में नई इबादत लिखेंगी सभी समाजिक संगठनों को आगे आकर हरसंभव मदद करने की आवश्यकता है। क्योंकि जिस दिन हम और आप महिलाओं को सशक्त बनाने की संकल्प लेंगे समाज में नई क्रान्ति आयेंगी।

राजीव रंजन कुमार सिंह ने कहा कि बेटी के अनेकों रुप है और सभी रुपों में उनका संघर्ष कठिन और साहसी है। उनके हौसलों को ताकत देने का कार्य पुरुष वर्ग ही कर सकता है। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन कुमार सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक अभय कुमार,मुख्य खजांची प्रभाकर कुमार, लिपिक अग्निवेश कुमार, शशांक शेखर और गार्ड अनिल गिरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button