अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर रक्सौल में 6 किलो चरस के साथ 3 रूसी नागरिकों को आब्रजन की टीम ने किया गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर रक्सौल में 6 किलो चरस के साथ 3 रूसी नागरिकों को आब्रजन की टीम ने किया गिरफ्तार


जेटी न्यूज

रक्सौल पूर्वी चंपारण- स्थानीय आव्रजन कार्यालय की टीम ने रक्सौल बॉर्डर पार कर रहे तीन रूसी नागरिकों की संदेह के आधार पर जांच की। उक्त तीन रूसी नागरिक में एक महिला भी शामिल है। इन लोगों का वीजा फेल था और ये लोग नेपाल जाने के फिराक में थे। विदेशी नागरिक को देखते आब्रजन के अधिकारियों ने जांच किया जिसमें पासपोर्ट का वीजा फेल था। वही समान की तलाशी ली गई तो उनलोगों के बैग से 25 बैकेज चरस भी बरामद किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 80 लाख आंकी जा रही है।

गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान मोपोसाडी के रोलडोगिन एलेक्सी, रायज़ान के झेरदेव इलिया व एक युवती जिसकी पहचान मास्को के वालाशोवा अन्ना के रूप में की गयी है। इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि इमिग्रेशन ने इन लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। भारत में रहने का विजा भी समाप्त हो गया था। आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधि संवत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button