दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार ने केक काटकर किया शानदार शुभारंभ
डीएम, एसपी ने वॉटसन स्कूल परिसर स्थित समारोह स्थल पर गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर कार्यक्रम का किया शानदार आगाज
दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार ने केक काटकर किया शानदार शुभारंभ
डीएम, एसपी ने वॉटसन स्कूल परिसर स्थित समारोह स्थल पर गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर कार्यक्रम का किया शानदार आगाज
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी लोक गीत एवं नृत्य कला से सभी को किया प्रभावित

जे टी न्यूज,मधुबनी
कला, संस्कृति एवं परंपरा का अद्भुत संगम दो दिवसीय मिथिला महोत्सव 2026 का शुक्रवार को वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर, मधुबनी में जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा केक काटकर एवं गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर शानदार शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहरों को प्रदर्शित तथा विभिन्न विभागों यथा- आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला विकास निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, आपदा विभाग, परिवहन विभाग, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन विभाग, मिथिला चित्रकला संस्थान, डीआरसीसी, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया गया।
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा एक आकर्षक एवं जागरूकता आधारित स्टॉल स्थापित किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से आम जनमानस को महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं—जैसे वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी योजना, नारी शक्ति योजना आदि—की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं के उद्देश्य, लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शित सामग्रियों एवं दी जा रही जानकारी का अवलोकन किया गया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मिथिला महोत्सव के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल में आपदा प्रबंधन विभाग के स्टॉल का उदघाटन किया। इस मौके पर डीपीआरओ, परिमल कुमार ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। आपदा प्रबंधन विभाग के स्टॉल में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा आपदा से बचाव,सीपीआर,आदि की जानकारी दी गई,वही आपदा से संबंधित विभिन्न आधुनिक उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया, वही आपदा से बचाव सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का पंपलेट का भी वितरण किया गया।
पुनः मिथिला की विरासत को प्रदर्शित सैंड आर्ट का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में शिवगंगा बालिका विद्यालय, पोल स्टार स्कूल, रिजनल सेकेंड्री की छात्राओं खुशी, ऋचा, खुशी, अनु, संधया, रिया सृष्टि, पीहू आदि के द्वारा मैथिली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। वही अन्य स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा भी भावपूर्ण नृत्य एवं लोकनृत्य एवं लोकगीत की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ अभिषेक कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डीडीसी सुमन प्रसाद साह,प्रशिक्षु आईएएस विरूपक्ष विक्रम सिंह, नगर आयुक्त, उमेश भारती, एडीएम मुकेश रंजन, एडीएम (आपदा) संतोष कुमार,डीटीओ रामबाबू, एसडीओ चंदन झा, पुलिस उपाधीक्षक रश्मि,डीपीआरओ परिमल कुमार, सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।




