अयाची नगर युवा संगठन ने मानवता की किया मिसाल पेश

अयाची नगर युवा संगठन ने मानवता की किया मिसाल पेश

मधुबनी।जेटी न्यूज।

पंडौल प्रखंड में कार्यरत अयाची नगर युवा संगठन मानवता की मिसाल कायम कर रहा है। इस संस्था के कार्यों की प्रशंसा जितना किया जाय कम होगा। बता दें कि एक तरफ जहाँ सभी लोग छठ मनाने में व्यस्त थे, वहीँ दूसरी ओर संस्था के सदस्य एक साथ 2 माँ की जान बचाने के लिए रक्त की व्यवस्था में लगे थे। एक 52 वर्षीय माता को छठ के शाम वाले दिन को इमरजेंसी केस में रक्त की जरूरत पड़ी तो संस्था ने उपलब्ध करवाया। वही छठ के सुबह के दिन एक डेंगू पीड़ित महिला पूनम देवी(25वर्ष) के लिए प्लेटलेट की गुहार आती है।

मरीज की स्थिति घटते प्लेटलेट्स के कारण चिंताजनक हो गई थी। सभीलोग छठ मनाने में व्यस्त थे। लेकिन इस संस्था का एक सदस्य मनावसेवा को धर्म मानते हुए प्लेटलेट के जुगाड़ में लग गया। संस्था के संस्थापक विक्की मंडल मरीज की स्थिति को देखते हुए बिना देर किए संस्था के सदस्य लक्षमण राय को लेकर छठ के दिन ब्लड बैंक पहुँच गए और उस महिला के लिए रक्तदान करवाया। तदुपरांत 1 यूनिट प्लेटलेट परिजन को प्रदान किया गया।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button