दारोगा अभ्यर्थियों की छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में आर.के. कॉलेज में हुई बैठक , विज्ञापन को ले आंदोलन का आह्वान
दारोगा अभ्यर्थियों की छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में आर.के. कॉलेज में हुई बैठक ,
विज्ञापन को ले आंदोलन का आह्वान

जे टी न्यूज,मधुबनी : लाइब्रेरियन एवं टीआरई4 का विज्ञापन जारी करने, बीएसएससी से संविदा वेटेज हटाने, परीक्षा तिथि घोषित करने तथा दारोगा , सिपाही, बीएसएससी बहाली में पारदर्शिता की मांग – छात्र नेता दिलीप कुमार लाइब्रेरियन बहाली जल्द निकालने, बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय एवं सीजीएल 4 (चतुर्थ स्नातक स्तरीय) की परीक्षा तिथि घोषित करने, बीएसएससी से संविदा वेटेज हटाने, टीआरई 4 का विज्ञापन जल्द जारी करने तथा बिहार दारोगा बहाली, सिपाही बहाली एवं बीएसएससी में पारदर्शिता लाने, BET आयोजित कराने सहित छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को आर.के. कॉलेज मैदान में छात्रों की एक बैठक हुई। छात्र नेता दिलीप कुमार के आह्वान पर सैकड़ों अभ्यर्थी जुटे थे। बैठक में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापन एवं परीक्षा में लेटलतीफी तथा अपारदर्शिता के मुद्दों पर अपनी गहरी नाराज़गी और चिंता व्यक्त किया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार से मांग किया कि छात्रों के मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार में 18 वर्षों से लाइब्रेरियन की बहाली नही हो रही है। लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए सरकार से लाइब्रेरियन बहाली हेतु जल्द पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग करते हैं। टीआरई 4 का भी दो वर्षों से लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। इसका विज्ञापन भी जल्द जारी हो तथा उम्र में छूट मिलनी चाहिए। छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन सितंबर 2023 में ही आया था लेकिन ढ़ाई साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परीक्षा की तिथि घोषित नही हुई। चतुर्थ स्नातक स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन 2025 में आया था लेकिन इसकी परीक्षा की तिथि भी घोषित नही हुई है। इन दोनों परीक्षाओं से लगभग चालीस लाख अभ्यर्थी जुड़े हुए हैं। इन दोनों परीक्षाओं की तिथि जल्द घोषित होनी चाहिए। बीएसएससी की इन दोनों परीक्षाओं में 25 अंक संविदा वेटेज देने का प्रावधान किया गया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि संविदा वेटेज बहाली में धांधली-सेटिंग का नया रास्ता है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। मेधावी और ईमानदार अभ्यर्थियों को संविदा वेटेज से काफी नुकसान होगा। संविदा वेटेज को हटाया जाए नही तो बहुत जल्द महा आंदोलन होगा। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले बिहार दारोगा पीटी परीक्षा का जो रिजल्ट आया है कई अभ्यर्थियों द्वारा उसमें गड़बड़ी की बात कही जा रही है। दारोगा, सिपाही और बीएसएससी बहालियों मे कोई पारदर्शिता नही है। इन सभी बहालियों मे पारदर्शिता लाने के लिए परीक्षा समाप्ति बाद परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी एवं प्रश्न-पत्र दिया जाए, परीक्षा समाप्ति के कुछ दिनों बाद उत्तर कुंजी जारी हो तथा रिजल्ट प्रकाशन के साथ ही सभी परीक्षार्थियों का मार्क्स और कट ऑफ मार्क्स भी जारी होना चाहिए। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि परीक्षार्थियों को यह जानने का अधिकार है कि किस प्रश्न का कौन-सा उत्तर आयोग के अनुसार सही है और उनको कितना मार्क्स (अंक) आया। असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली से संबंधित BET का आयोजन भी डोमिसाइल के साथ जल्द होना चाहिए। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार एवं संबंधित विभाग इन मांगों को जल्द पूरा करें। अगर इन मांगों को जल्द पूरा नही किया जाता है तो वे सभी जिलों में जाकर छात्रों को एकजुट करेंगे। साथ ही इन सभी मांगों को लेकर पटना में जल्द महा आंदोलन करेंगे। इस बैठक में शिल्पी, सुनिता,सोनी, विजया भारती,जयकला यादव, मुरली मिश्रा, अभिषेक झा, कुंदन, धीरज, पंकज, आनंद , अमर, रामबाबू, लक्ष्मीकांत, आशीष, दीपक, जियाउल्लाह, अकबर अली, राकेश, मोहन,रवि, धर्मेंद्र, सुभाष साहू, रामचंद्र शर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।


