जिला पदाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव को ले कर बैठक

जिला पदाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव को ले कर बैठक

जेटी न्यूज मधुबनी।

मधुबनी जिला पदाधिकारी -सह- निर्वाचन पदाधिकारी (पंo), मधुबनी श्री अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉo सत्यप्रकाश के अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन-2021 के शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने के उद्देश्य से मधुबनी जिलान्तर्गत प्रथम चरण में दो प्रखंडों में मतदान किया जाना है, को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला सभागार में समीक्षात्माक बैठक आहूत की गई l

इस दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंo) -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी इत्यादि उपस्थित थे l बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंo) -सह- जिला पदाधिकारी, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को पंचायत आम निर्वाचन-2021 के शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा किया गया एवं संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया l जैसे की वाहन अधिग्रहण एवं अन्य जिला तथा मुख्य मार्ग पर नाका का निर्माण कर पुलिस बल का प्रतिनिक्ति सघन जाँच करने का निदेश सम्बंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारी को दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button