प्रदीप महतो की 30 वीं शहादत दिवस पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई
प्रदीप महतो की 30 वीं शहादत दिवस पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समता पार्टी के शहीद साथी प्रदीप महतो जी की 30 वीं शहादत दिवस के अवसर पर मथुरापुर में उनके स्मारक पर जिला जनता दल यूनाइटेड की ओर से पुष्प एवं माला अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक राजकुमार राय ने कहा कि प्रदीप महतो जीवन भर लोगों की सेवा करते रहें। इस अवसर पर विधायक अश्वमेध देवी जी ने जीवन भर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने इस अवसर पर कहा कि आज ही के दिन शहीद साथी प्रदीप महतो जी की सुबह सवेरे हत्या कर दी गई थी। इस जिले में समता पार्टी के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। संगठन के जिस स्वरूप को उन्होंने मेरे साथ खड़ा किया था उसके बदौलत ही पार्टी ने इतनी लम्बी दूरी तय की है। उनके शहादत दिवस पर जब हम उनको याद करते हैं तो एक बार फिर से नई ऊर्जा मिलती है और पार्टी की मजबूती में सभी साथी लग जाते है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली अर्पित किया।इस मौके पर विधान पार्षद डॉ तरुण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिमला देवी,अनस रिजवान, राम बहादुर सिंह,रंधीर कुमार, राजीव सिंह, अमित सिंह गुल्लू, रामाश्रय प्रसाद सिंह,धर्मदेव सिंह कुशवाहा,ठाकुर राजीव सिंह, प्रो तकी अख्तर,दिनेश सिंह, लाल बाबू झा, महेंद्र प्रधान, अशरफी सहनी, रत्न चौधरी, दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, मनोज जायसवाल, प्रदिप साह शिवे,मनोज कुशवाहा, डॉ समर्पण कुमार, राजकुमार सिंह, बनारसी ठाकुर, नंदु महतो, भोला सिंह, कमल किशोर, राजीव कुमार, रज़ा अहमद, शुभकांत ठाकुर, तोहिद अंसारी,राकेश राज, अरशद रज़ा, अनंत कुशवाहा, विष्णुदेव कुशवाहा, अरविन्द कुशवाहा, रविन्द्र ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, प्रेम पासवान, डॉ ज्योति निर्मला,बिरिया देवी,आशा कुमारी, दिप्ती सिंह, आरती कुमारी, बब्बलू यादव,कुंदन कर्ण, शंकर महतो, अमित राजा श्रीवास्तव, संतोष साह, हिमाचल कर्ण, नीलमणि झा,नीशांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

