दैनिक भास्कर जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र सिंह के मां के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे गणमान्य अतिथि

दैनिक भास्कर जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र सिंह के मां के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे गणमान्य अतिथि

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत ग्राम सिढी़ के रहने वाले दैनिक भास्कर समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र सिंह के मां का श्रद्धांजलि सभा 28/3/26 दिन शनिवार को संपन्न कराया गया।जिसमें गणमान्य अतिथि दैनिक भास्कर समाचार पत्र ब्यूरो चीफ नरेंद्र सिंह के घर पहुंचे। वही उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने बारी-बारी से उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। मौके पर करगहर विधानसभा महागठबंधन समर्थित पूर्व सीपीआई प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता विधायक वशिष्ठ नारायण सिंह करगहर मुखिया प्रतिनिधि लाल बाबू पत्रकार बच्चा सिंह यादव समाज सेवी धनंजय पांडेय उर्फ टाइगर बाबा पंचायत समहुता पूर्व मुखिया अनिल राय बसडिहां मुखिया जगनारायण पासवान मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह समाजसेवी कनी साह प्रभात खबर पत्रकार नन्हे पांडेय उर्फ रजनीकांत पांडेय रोहतास केसरी मोहन पहलवान पत्रकार सत्यम पटेल पत्रकार सोनू सिंह दिनारा विधायक आलोक सिंह के साथ जिले की दिग्गज हस्तियां के साथ सभी पत्रकार साथी शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button