कटिहार रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि! समयपालन में बनाया नया रिकॉर्ड

कटिहार रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि! समयपालन में बनाया नया रिकॉर्ड

जे टी न्यूज, कटिहार: यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस वर्ष नई ऊंचाइयों को छुआ है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीआरएम किरेंद्र नरह ने मंडल की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि कटिहार रेल मंडल ने सेफ्टी, पंक्चुअलिटी और सिक्योरिटी के क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिए जाने के बावजूद मंडल ने 81.69 प्रतिशत की समयपालन दर हासिल की, जो पिछले वर्ष से अधिक है।
वही राजस्व के क्षेत्र में भी मंडल ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि रेलवे की सख्त निगरानी और प्रभावी वो कुशल कार्यशैली को दर्शाती है। वही सुरक्षा के क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आरपीएफ द्वारा 155 शराब तस्करी, 42 नार्कोटिक्स और 56 मानव तस्करी के मामलों का उद्भेदन किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में रेलवे की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। जबकि
विकास कार्यों पर भी मंडल ने विशेष ध्यान दिया है। वित्तीय वर्ष में प्राप्त 780 करोड़ रुपये के फंड का 100 प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कार्य जारी है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। डीआरएम किरेंद्र नरह ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि कटिहार रेल मंडल न केवल वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि भविष्य में भी यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित मंडल के सभी विभागों के मालीगांव से चली विकास की एक्सप्रेस: NFR ने माल ढुलाई में दर्ज की 6% की शानदार ग्रोथ, सीमेंट-ऑटोमोबाइल सेक्टर में उछाल

ANCHOR _____ पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने वित्त वर्ष 2025-26 में माल परिवहन के मोर्चे पर ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। बुनियादी ढांचे में सुधार और सटीक मैनेजमेंट के दम पर एनएफआर ने न केवल माल ढुलाई बढ़ाई है, बल्कि पूर्वोत्तर भारत की ‘लाइफलाइन’ होने का अपना दर्जा और मजबूत कर लिया है।

*रिकॉर्ड लोडिंग*। :__ वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 11.4 मिलियन टन (MT) माल की लोडिंग हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 6% ज्यादा है।

रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर कटिहार रेल मंडल के DRM कमेंद्र कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे के लिए ‘प्राइम सेफ्टी’ सबसे ऊपर है।

DRM ने ‘सुरक्षा पंचवटी’ (Security Panchwati) के विजन पर जोर देते हुए कहा कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस विशेष सुरक्षा ढांचे के जरिए रेलवे अपनी सुरक्षा प्रणालियों को और अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने पर काम कर रहा है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में काफी ध्यान देने की बात हुई है, जैसे कि ट्रैक रिन्यूअल (Track Renewal) है। क्योंकि अगर ट्रैक ठीक नहीं रहता है, तो इसका क्या परिणाम होता है यह सबको पता है। इसके लिए हम सफिशिएंट ब्लॉक लेंगे और काम कराएंगे।

इसके साथ ही, पैसेंजर एमेनिटीज (यात्री सुविधाएं) में भी हम सुधार कर रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हमारे मंडल में कुल 18 स्टेशन शामिल हैं। इनमें से एक स्टेशन का काम पूरी तरह से (in all respect) कंप्लीट हो गया है।

बाकी 6 स्टेशनों पर काम लगभग पूरा होने वाला है, बस थोड़ा बहुत माइनर काम बचा हुआ है। हमने इन सभी प्रोजेक्ट्स को दिसंबर (2026) तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और यात्री सुविधाओं में काफी सुधार करने की हमारी योजना है।”

प्रमुख बिंदु (Highlights):

ट्रैक सुरक्षा: रेल दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित सफर के लिए पुराने ट्रैक को बदलने (Track Renewal) पर विशेष फोकस।

अमृत भारत स्टेशन योजना: कटिहार मंडल के 18 स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है।

डेडलाइन: दिसंबर 2026 तक प्रमुख स्टेशन विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य।

सुविधाएं: यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर।

Related Articles

Back to top button