आनंद क्लासेज कोचिंग सेंटर बना एजुकेशन हब मैट्रिक एवं 10 + 2 के छात्रों ने मारी बाजी मेडल और ट्रॉफी से कोचिंग डायरेक्टर किए सम्मानित
आनंद क्लासेज कोचिंग सेंटर बना एजुकेशन हब
मैट्रिक एवं 10 + 2 के छात्रों ने मारी बाजी
मेडल और ट्रॉफी से कोचिंग डायरेक्टर किए सम्मानित

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर में स्थित आनंद क्लासेज कोचिंग सेंटर इस समय काफी सुर्खियों में है। पठन-पाठन कार्यों के बदौलत हमेशा विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु अच्छा रिजल्ट प्रदान करता है। नेहा कुमारी अपने क्लास के कंपटीशन बैच में 100 में 100% मार्क्स प्राप्त की है। इनके पिता का नाम छोटू बिंद एवं माता धाना देवी बताया गया है। यह करगहर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रुपैठा की रहने वाली है।वही रश्मि कुमारी ग्राम डिभिया पिता रविंद्र सिंह माता अनीता देवी आनंद क्लासेज कोचिंग सेंटर में पढ़ कर इंटरमीडिएट में 500 में से 448 अंक प्राप्त कि है। स्नेहा कुमारी ग्राम गर्भे पिता सुभाष सिंह माता धर्मशिला देवी जो डिभिया स्कूल और आनंद क्लासेज कोचिंग सेंटर में पढ़कर इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान प्राप्त की है।

पिंकी कुमारी पिता प्रमोद प्रसाद माता रीना देवी ग्राम करगहर इन्होंने मैट्रिक में 500 में से 428 अंक प्राप्त कि है। जागृति राज पिता अरुण कुमार सिंह माता माया कुमारी यह भी आनंद क्लासेस क्लास के बदौलत मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 422 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन की है। मौके पर आनंद क्लासेज के डायरेक्टर नंदन उपाध्याय एवं सहयोगी शिक्षक गण मनु कुमार रितेश कुमार रौशन कुमार के साथ सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।