बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न जन समस्याओं पर हुई चर्चा
बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न जन समस्याओं पर हुई चर्चा

जे टी न्यूज, पुरैनी (मधेपुरा):
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने की। बैठक में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने सड़क, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा मनरेगा योजना समेत अन्य विकास योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने विद्यालयों में विधि-व्यवस्था एवं पठन-पाठन की स्थिति सुधारने, बीआरसी स्थित प्रशिक्षण हॉल और ई-किसान भवन के जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि मूसरिया चाप और अंबोवासा चाप में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बैठक में श्मशान घाट को अतिक्रमण मुक्त कराने सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया।

मौके पर प्रमुख रेखा पंडित, बीडीओ अमरेंद्र कुमार, बीपीआरओ गौतम कुमार, बीएचएम संतोष कुमार, बीस सूत्री उपअध्यक्ष रोशन कुशवाहा, मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह, पवन केडिया,अनीता देवी,शंभू प्रसाद भगत,मुन्ना कुमार, सिकेंद्र पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे।


