आर.आर. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

जहां प्रतिभा को मिलता मंच, वहीं बनता है उज्ज्वल भविष्य”

आर.आर. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न /“जहां प्रतिभा को मिलता मंच, वहीं बनता है उज्ज्वल भविष्य”

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
मधेपुरा स्थित आर.आर. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में अभिभावकों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर मेले जैसा प्रतीत हो रहा था।
कार्यक्रम के लिए भव्य मंच का निर्माण किया गया था तथा पूरे विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
विशाल मंच पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती, मधेपुरा के पूर्व चेयरमैन डॉ. विशाल कुमार बबलू, लायंस क्लब चेयरपर्सन डॉ. आर. पप्पू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार, लायंस क्लब सिंघेश्वर के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर कुमार, कुमार आशीष, चंदन कुमार, अधिवक्ता पंकज कुमार, विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार एवं निदेशक राजेश कुमार राजू सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र नारायण यादव ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रवेश करते ही ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई भव्य मेला लगा हो। बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियां अत्यंत आकर्षक एवं सराहनीय थीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button