का.प्रकाश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न जे टी न्यूज़, बेतिया : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन पश्चिम
का.प्रकाश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

जे टी न्यूज़, बेतिया : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की बैठकरिक्शा यूनियन स्थित जिला कार्यालय में का.प्रकाश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक से अब तक मृत्युपरांत साथियों की श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का शोक रखा गया।बैठक में जिला सचिव का.प्रभुनाथ गुप्ता ने पिछले कार्यों की रिपोर्ट की उस रिपोर्ट पर कई साथियों ने बहस में हिस्सा लिया। बैठक में जिला सम्मेलन गौनाहा प्रखंड के सहोदरा मे 03-04 मई 26 को करने का फैसला लिया गया,50 सदस्यों पर एक डेलिगेट तय किया गया।चनपटिया और योगापट्टी प्रखंड सम्मेलन 19 अप्रैल 26को करने का फैसला लिया गया। बैठक में का.प्रभुनाथ गुप्ता, का.प्रकाश कुमार वर्मा, का.प्रेमचंद प्रसाद, का.आब्बास, का.दोआहकीम, का.झौरी देवी, का.छठू महतो,का.मनोज प्रसाद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

