किसान सभा के स्थापना दिवस पर हावड़ा में हन्नान दा ने झंडोत्तोलन किया
किसान सभा के स्थापना दिवस पर हावड़ा में हन्नान दा ने झंडोत्तोलन किया

जे टी न्यूज, हावड़ा ,कोलकाता: अखिल भारतीय किसान सभा के 90 वी स्थापना दिवस के अवसर पर हावड़ा के आमता में किसान सभा का झंडोत्तोलन का. हन्नान मौला ने किया।उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए का. हन्नान मौला ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा किसानों का सबसे पुराना किसान संगठन है ।यह संगठन आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। 1936 में 11 अप्रैल को लखनऊ में प्रथम सम्मेलन हुआ। जिसका संस्थापक अध्यक्ष स्वामी सहजानंद सरस्वती निर्वाचित हुए तथा महासचिव एम जी रंगा बनाए गए। अखिल भारतीय किसान सभा का सबसे लंबे समय तक महासचिव रहने का इतिहास का. हन्नान दा का है।
इनके नेतृत्व में देश के अंदर बड़े-बड़े किसान आंदोलन हुए। इन्होंने भूमि अधिकार आंदोलन संस्था बनाई ।जिसमें सैकड़ो किसान संगठन शामिल हुए।भूमि अधिकार आंदोलन के माध्यम से मुख्य रूप से आदिवासी क्षेत्र में आंदोलन चलाए गए। दिल्ली के बॉर्डर पर 2020 से होने वाले संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन का मुख्य रूप से नेतृत्व हन्नान दा ने ही किया।

13 महीने तक चलने वाले उस किसान आंदोलन में 735 किसान शहीद हो गए थे और किसान विरोधी तीन काले कानूनो को उस आंदोलन से भयभीत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस लेना पड़ा था। सही मायने में वह आंदोलन दुनिया का एक ऐतिहासिक किसान आंदोलन साबित हुआ। का. हन्नान दा के नेतृत्व में किसान सभा का विस्तार व्यापक रूप में हुआ। किसान सभा की सदस्यता करोड़ों में चला गया।किसान सभा दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा किसान संगठन बन गया।
त्रिशूर किसान सभा के 35 वें अखिल भारतीय सम्मेलन में अध्यक्ष अशोक ढवले और महासचिव बीजू कृष्णन निर्वाचित हुए।उनके नेतृत्व में किसान सभा का आंदोलन और आगे बड़ा और यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा किसान संगठन बन गया है।




