पान समाज की एकजुटता से ही मिलेगा आरक्षण का अधिकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को गदा देकर दिया सम्मान

जे टी न्यूज, पटना: गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में रविवार को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के स्थापना दिवस व पान सम्मान समारोह के मौके पर

मुख्य अतिथि, नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पान समाज के संघर्ष में राजद खड़ा रहेगा। सामाजिक न्याय हमारी विचारधारा है। आपका आरक्षण आपका अधिकार बिना लड़े नहीं मिलेगा। खटिया पर बैठने नहीं देने वाले ,दिन रात मजदूरी करा सम्मान नहीं देनेवाले को अब समझ में आ रहा है। तावा पर एक रोटी जल रहा था,पलटने वाले लालू प्रसाद हैं ,अंगुली दिखानेवाले को सोचना पड रहा है। चुनाव परिणाम असली नहीं मशीन का रिजल्ट है। बैलेट में हम जीते मशीन से वो जीते। यह मशीन तंत्र और धनतंत्र की जीत है। बिजली फ्री नहीं किया , दर बढ़ा दिया। हमारी योजना की कापी की। भाजपा वाला नीतीश कुमार को रहने नहीं देगा। जो मुख्यमंत्री 20 साल रहा, उसे ऐसे राज्यसभा भेजे जाने पर हम हैरान हैं। चिराग का पार्टी तोड़ दिया। भाजपा में कुर्सी के लिए सब बैठा है। टी आर ई 4 का क्या हुआ। युवा का भविष्य खराब कर बिहार का भविष्य खराब कर दिया। स्कूलों में के संगीत शिक्षक 76 हजार पद खाली है। पर हारमोनियम ,ढोलक तबला खरीदा। घोटाला पर कोई सुनने वाला नहीं। बिना गुजरात के यहां सरकार नहीं चलेगी। एकजुट होकर लड़ाई लडें। आरक्षण विरोधी पार्टी है भाजपा। सामंती शक्ति ने लालू को बदनाम किया। लालू जी कभी नहीं झुके। चाचा झुके। आपके आरक्षण के लिए सदन में लड़ाई लड़ेंगे। हमलोग 35 हैं।

संस्थापक ,राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ई आई पी गुप्ता ने कहा हम ततवा हैं, दम होना चाहिए। आरक्षण लेने के लिए हमारे बातों में ,हाथों में दम होना चाहिए। झांसी के मंगल सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ 1857 की क्रांति में रणक्षेत्र में शहीद झलकारी बाई की तलवार भी दिखायी गयी। आई पी गुप्ता ने कहा कि आरक्षण वापस दो,गुमनाम जिंदगी से बाहर आकर पान भी खड़ा हो सकता है। कोटि परिवर्तन कर दिया। यह हमारे बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। ईवी एम मशीन के कारण तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने से रह गये।

पान सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। कांग्रेस नेता मदनमोहन झा व आई पी गुप्ता को चांदी का मुकुट,तलवार और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि पान समाज के संगठन को गति देने के लिए बधाई दी।

खगड़िया के मनीष सिंह ने कहा शिक्षा के लिए बच्चों को गोद लेकर इंजीनियरिंग में नामांकन कराया जायेगा। बच्चों को विधायक, मंत्री नहीं किसी भी समाज के गरीब जरुरतमंद बच्चों को ब्यूरोक्रेट बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button