दक्षिणी चान्दन से जिला परिषद नेत्री निशा शालिनी बनी राजद के प्रदेश महासचिव।9431406262





जेटीन्यूज़

*चांदन,बांका* : चांदन प्रखंड के दक्षिणी चान्दन से जिला परिषद नेत्री निशा शालिनी को  अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राजद प्रदेश महासचिव बनाया गया। पार्टी में निशा शालिनी का नया चेहरा माने जाते हैं। अपने मनोनयन पर निशा शालिनी  ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी की मजबूती मेरी पहली प्राथमिकता है। बांका सहित पूरे बिहार में पार्टी मजबूती को लेकर जनसंपर्क किया जाएगा। प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

बधाई देने वालों में पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, कटोरिया विधायिका स्वीटी सीमा हेंब्रम, जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, बमबम यादव, जफरुल होदा, गुड्डू यादव, रोहित राज  शर्मा, अमिता पम्मी देवांशी भारती राजीव कुशवाहा कुंदन यादव विष्णु यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button