राष्ट्रीय सेवा कर्मी ने किया थर्मल स्कैनिंग9431406262

कार्यालय, जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संकट के दौर में इससे बचने के लिए पूसा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पप्पू कुमार के द्वारा दक्षिणी हरपुर पंचायत के विभिन्न टोलों में जाकर थर्मल स्कैनिंग किया गया l
एवं संकट के दौर में निष्ठा पूर्वक अपनी कर्तव्य पर डटे हुए बिहार पुलिस के जवान को भी थर्मल स्कैनिंग किया उन्होंने जागरूकता के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक भी कर रहे हैं लोगों से अपील कर रहे हैं l
कि संकट के दौर में सामाजिक दूरी एवं फेस मार्क्स का उपयोग जरूर करें आज पूरे विश्व में यह संकट का समय चल रहा है जिससे पूरे देश परेशान हैं इस संकट की घड़ी में इससे बचने के लिए हमें भारत सरकार के गाइडलाइन को अपनाते हुए सामाजिक दूरी बनाने का ख्याल रखना है एवं अपने समाज में जरूरतमंदो को मदद भी करना है l
आ हमारा और आपका कर्तव्य बनता है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और अपने समाज को सुरक्षित रखें इसके लिए जो आवश्यक कदम है उसे जरूर ख्याल रखना है जहां भी जाना है सामाजिक दूरी अपनाना है जय जवान जय किसान युवा क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर रवि रौशन कुमार, राजीव रंजन कुमार, रौशन कुमार, अमन कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
