केंद्रीय मंत्री अठावले कोंडली में रोड शो करेंगे

केंद्रीय मंत्री अठावले कोंडली में रोड शो करेंगे
———————————————


(एम.के.मधुबाला ) पत्रकार नयी दिल्ली, 29 जनवरी 2025 केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पूर्वी दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी रिपब्लिक पार्टी आफ़ इंडिया की प्रत्याशी के पक्ष में कल रोड शो करेंगे।                                                   यह जानकारी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती आशा कांबले ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि यह रोड शो कल शाम चार बजे कोंडली स्थित गुरुद्वारा रोड से कल्याणपुरी तक होगा। इसमें पार्टी के कई शीर्ष नेता भी हिस्सा लेंगे।उल्लेखनीय है, कि केंद्र की एनडीए सरकार में शामिल आरपीआई दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने दिल्ली की कुल 70 सीटों में से दो सीटें जदयू एवं लोजपा रामविलास के लिए छोड़ी है।

Related Articles

Back to top button