भारत स्काउट और गाइड 77 वा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

जे टी न्यूज, सुपौल: भारत स्काउट और गाइड 77 वा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिला मुख्यालय मैं सरस्वती शिक्षा निकेतन (सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय) सुपौल के प्रांगण में स्थित भारत स्काउट गाइड के कार्यालय मैं कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सुपौल सह संरक्षक भारत स्काउट गाइड सुपौल, वरीय उप सम्हर्ता ओ एस डी सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल सह सभापति भारत स्काउट सुपौल ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,स्थापना सुपौल ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा सुपौल ,जिला कला एंव संस्कृति पदाधिकारी सुपौल, श्री विजय शंकर चौधरी उपसभापति भारत स्काउट और गाइड सुपौल, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड सुपौल ,श्री गोपाल कुमार झा वरीय स्काउटर सुपौल, श्री जगदेव शाह प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सरही मलिलकाना सुपौल अभय शंकर स्काउटर आदर्श मध्य विद्यालय सुपौल , अमित कुमार ठाकुर प्रांत मंत्री कीड़ा भारती सुपौल को जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड सुपौल संजय कुमार झा के द्वारा स्थापना दिवस का स्टिकर लगाकर अभिवादन किया गया ।तत्पश्चात् जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर मै मुख्य पार्षद नगर परिषद सह जिला मुख्य आयुक्त श्री राघवेंद्र झा उर्फ राघव के द्वारा झंडोतलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन कर बच्चों के द्वारा बनाए गए टेंट पीचिंग, गजट, एडवेंचर का निरीक्षण कर उत्सवर्धन किया गया । जिसमें विभिन्न विद्यालय के 60 स्काउट गाइड ने अमन कुमार र राज पुरस्कार स्काउट एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाग लिए

