आगामी विस चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनिंग आज

आगामी विस चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनिंग आज

समस्तीपुर। आसन्न विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां धीरे धीरे तेज होने लगी हैं। इस कड़ी में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण नगर भवन समस्तीपुर में दिनांक 07 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार झा ने कहा कि इस अवसर पर ई वीएम, वीवीपैट संचालन एवं मतदान केंद्र पर की सामान्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिर सभी मास्टर ट्रेनर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग करेंगे। मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में COVID-19 से सम्बंधित आदेश का पालन करते हुए 120 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।इसमें सोसल डिस्टनसिंग एवं मास्क का उपयोग करना आवश्यक होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button