ट्रक के चपेट में मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर मौत
ट्रक के चपेट में मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर मौत

जेटीन्यूज़
शेरघाटी/आमस
गया :आमस थाना क्षेत्र के पिपराही मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में झारी पंचायत के रेगनियां गांव निवासी पप्पू सिंह तथा उनकी पत्नी रेणुका देवी की सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गई । स्थानीय निवासी अजीत मिश्रा ने कहा कि एक अज्ञात ट्रक जो औरंगाबाद से चलकर शेरघाटी की ओर आ रही थी और एक मोटरसाइकिल पर पति पत्नी सवार थे उसी दिशा में अपने निजी काम से गया जा रहे थे अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंदते हुए फरार हो गया। आस पास के लोगों ने देखा तो दोनों कि घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी ।

जब इस घटना की जानकारी आमस पुलिस को मिली तो वह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कर शव को अपने कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचित कर एनएच पर लगा जाम को छुड़ाया इस घटना से घंटो बाधित में लोग हुए परेशान । जब इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिला तो करीब आधा घंटा में ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए । थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है

अजीत मिश्रा ने बताया एनएचएआई की लापरवाही की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं । हमने कितनी बार एनएचआई को खबर किया जहां पर काफी मात्रा में पेड़ लगी हुई है उनकी छटाई की जाए लेकिन एनएचआई के द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया इससे साबित होता है की आम लोगों की मौत से एनएचआई या सरकार को कोई लेना देना नहीं है ऐसी घटनाएं खास कर आमस क्षेत्र में आए दिन होती रहती हैं।




