● प्रवासी मजदूरों को मिलने वाली खाद्य सामग्री वितरण में गड़बड़ी।

जेटी न्यूज
जयनाथ यादव की रिपोर्ट
बैरिया(प० चम्पारण):- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के लौकरिया पंचायत मुखिया मधु देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रवास मजदूरों की खाद्य सामग्री विवरण पंजीप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सोमवार को लिखित आवेदन देकर उपलब्ध कराने की किया मांग की। मुखिया ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के लिए लगभग एक सौ क्विंटल अनाज सरकार द्वारा प्राप्त कराया गया, लेकिन यह बांटी गई है कि नहीं इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को उपलब्ध नहीं कराया गया है साथ ही यह शिकायत मिली है कि लाभार्थी इसके लिए कई बार जन वितरण दुकानदार का चक्कर काट कर थक गए हैं लेकिन उन्हें राशन उपलब्ध नहीं हुआ।

जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया से की शिकायत के बाद स्थानीय मुखिया ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से इसकी शिकायत करते हुए वितरण पंजी की छाया प्रति की मांग की लेकिन कई माह बीत जाने के बाद आज तक उन्हें इसकी छाया प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसे नाराज मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने बताया कि
इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।।

Related Articles

Back to top button