सड़क जाम मामले में चकमेहसी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

सड़क जाम मामले में चकमेहसी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

जेटी न्यूज़।

 

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र में कुढ़वा ग्राम के व्यवसाई पुत्र गुलशन कुमार के साथ मारपीट करने को लेकर गुरुवार को भट्ठी चौक पर किए गए सड़क जाम मामले में चकमेहसी पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 144/22 दर्ज करते हुए नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेजा। उक्त आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने देते हुए बताया कि उक्त कांड में आधा दर्जन आरोपी जख्मी है। 22 वर्षीय गुलशन कुमार के पीड़ित पिता उदय गुप्ता द्वारा दिए गए प्राथमिकी आवेदन के आलोक में गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

जल्द ही अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर भट्टी चौक से लेकर कुढवा ग्राम तक चकमेहसी एवं कल्याणपुर पुलिस तैनात है। अन्य सड़क जाम करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। मुख्य सड़क को जाम करने वाले बक्से नहीं जाएंगे। एक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कुढ़वा गांव के वार्ड नंबर 8 में शांतिपूर्ण माहौल देखा गया। वैसे दोनों थाने की पुलिस चौकसी बरते हुए हैं।

Related Articles

Back to top button