हर मोर्चे पर विफल रही हेमंत सरकार -कीसलय तिर्की

जे टी न्यूज
देवघर -एक निजी भवन के सभागार में बीजेपी युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिर्की देवघर पहुंचे और एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया ।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा किसले तिर्की ने कहा की जिस उम्मीद के साथ जनता ने हिम्मत की सरकार बनाई उसे हेमंत सरकार ने जनता के साथ दगाबाजी की है ।


बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी लेकिन आज युवा बेरोजगार हैं लेकिन इन्हें किसी भी तरह का कोई भत्ता नहीं दिया जा रहा है इसके अलावा इन्होंने रांची में सहायक पुलिस कर्मियों पर किए गए लाठीचार्ज की भी निंदा कीया । इसके अलावा कहा कि मोदी सरकार के किसान बिल को बिना पढ़े हेमंत सरकार अपनी प्रतिक्रिया दे रही है कहती है यह किसान विरोधी है बिल है।

जबकि हेमंत सरकार किसान विरोधी है ।किसले तिर्की ने कहा की बीजेपी युवा मोर्चा किसानों और बेरोजगार युवकों के साथ खड़ी है भाजपा हर संघर्ष में उनका साथ देगी । हेमंत सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल खेल रही है इसके अलावा कमाई करने के लिए पत्थर खदान, बालू उत्खनन जैसे कार्य भी कर रही है।

वर्तमान सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है पिछले 9 महीनों में अगर कोरोना संक्रमण नहीं होता तो जनता इनके विरोध में खड़ी रहती और बीजेपी युवा मोर्चा इनके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी होती ।लेकिन कोरोना के कवच ने हेमंत सरकार को बचा रखा है।
हेमंत सरकार को झारखंड में होने वाले दो उपचुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ेगा और इन दोनों सीट पर बीजेपी अपना जीत दर्ज करेगी जिसके लिए बीजेपी युवा मोर्चा एड़ी चोटी का दम लगा रखी है।



