तकरीबन चालीस लाख की अफीम समेत के तस्कर गिरफ्तार

जे टी न्यूज
साहिबगंज ::-शनिवार संध्या जिला पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने जानकारी देते हुये बताया की शुक्रवार रात्रि जिले के राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तस्करी हेतु अफीम अपने घर में छुपा रखा है।जो कि पुराना तस्कर है।

जिसके सत्यापन हेतु राजमहल पुलिस ने राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत हसन टोला में छापेमारी कर हमिद नामक व्यक्ति को करीब तीन किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके घर की तलाशी लेने पर पुलिस को दो लाख चौवालिस हजार नगद व अफीम तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी बरामद किया।

उन्होंने आगे बताया की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने मामले में अपने संलिप्ता स्वीकार करते हुए बताया कि वह तस्करी के लिये अफीम खूंटी जिला से मंगवाता है,व इस अफीम तस्करी के धन्दे में उसके साथ उसके अन्य सहयोगी भी शामिल है।वही मामले में कांड संख्या 391/20 धारा 188/269/270/271/290एवं 18(बी)/22/25 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

