बोनस की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने जताया आक्रोश बोनस मांग दिवस मनाते हुए लगाया सरकार विरोधी नारा

 

मांगे नहीं मानी जाने पर 22 अक्टूबर को होगा रेल चक्का जांम

जेटी न्यूज

देवघर -मंगलवार को आसनसोल मंडल रेल के मधुपुर जसीडीह जामताड़ा विद्यासागर सिमुलतला आदि रेलवे स्टेशन के रेल कर्मचारियों ने बोनस मांग दिवस आयोजित कर पूजा बोनस का मांग किया है।

 

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा मधुपुर के कार्य समिति के सदस्य अनिल कुमार राय ने बताया कि भारत सरकार अगर रेल कर्मचारियों की मांग नहीं मानती है तो 22 अक्टूबर को रेल का चक्का जाम होगा इतना ही नहीं रेल कर्मचारियों से अपील किया कि अपने हक की लड़ाई के लिए अनवरत आंदोलन चलेगा।

 

रेल कर्मचारियों ने कहा कि हमसे जो टकराएगा वह चूर चूर हो जाएगा का नारा लगाकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया ।मौके पर मंचन कुमार ,नंदन पासवान, विक्रम कुमार, वीके सिन्हा ,सुनील कुमार, आनंद कुमार ,रोहित कुमार, मनोज कुमार समेत दर्जनों की संख्या में रेलकर्मी बोनस मांग दिवस में शामिल हुए।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button