सुबह आठ से शाम 7 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक


जे टी न्यूज
दुमका ::-जिले में बाहरी वाहनों के लोड बढ़ने के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने एक आदेश जारी कर भारी वाहनों के आवागमन व शहर मे एंट्री का समय तय कर दिया है। अब सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पतताबाड़ी मोड़ तथा महादेवगड़ (सरैयाहाट) से दुमका की ओर आने वाले भारी मालवाहक वाहन के लिए महादेवगड़ मोड़ (सरैयाहाट ) को नो एंट्री स्थल के रूप चयनित किया गया है।

एसडीओ ने कहा कि वर्तमान समय में दुमका जिला अंतर्गत विभिन्न मांगों से अन्य जिलों,राज्यों में आने जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन होता रहता है। दुमका शहर में नो एंट्री के कारण अनावश्यक रूप से रोड के किनारे भारी मालवाहक वाहन कतारबद्ध खड़े रहते है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कतारबद्ध में खड़े रहने के कारण अन्य वाहनों को परिचलन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। म्रागों पर आने जाने वाले लोगों के कारण भी यातायात माग बाधित हो जाता है। जिससे दुघर्टना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करना आवश्यक है। प्रात:8 बजे से संध्या 7 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की गई है। अब दिन में जब बड़े वाहन शहर में इंट्री नहीं करेंगे तो जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी। वहीं शहर के ट्रैफिक पर असर नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button